LIVE UPDATE
Bilaspur

प्रेम जाल, शोषण और धमकी: बिल्हा में युवक गिरफ्तार, शादी से मुकरने पर मामला दर्ज

जान-पहचान से शुरू हुआ रिश्ता शोषण और धमकी तक पहुंचा

बिलासपुर…जान-पहचान से शुरू हुआ रिश्ता शोषण और धमकी तक पहुंचा। बिल्हा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पीड़िता ने 30 अप्रैल 2026 को थाना बिल्हा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि रोशन कुमार उर्फ नानू लहरे ने शादी का झांसा देकर 18 अगस्त 2025 से लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित हुई और आरोपी को पकड़कर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने 1 मई 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया। परिजनों को सूचना देने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 351(3), 64(1), 64(2)(एम) और 69 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button