CG Highcourt Calender/बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट ने राज्य की जिला न्यायपालिका के लिए वर्ष 2027 का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी इस अधिसूचना में सालभर के राष्ट्रीय पर्वों, प्रमुख त्योहारों और अन्य पारंपरिक अवसरों पर मिलने वाली छुट्टियों की तारीखें पूरी तरह तय कर दी गई हैं।

नए साल के इस अवकाश शेड्यूल के मुताबिक, इस बार दीपावली के अवसर पर 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक लगातार 6 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है, जबकि दशहरा पर्व पर 7 और 8 अक्टूबर को 2 दिन अदालतें बंद रहेंगी।

 प्रमुख त्योहारों और पर्वों पर घोषित छुट्टियां/CG Highcourt Calender

वर्ष 2027 के दौरान विभिन्न महीनों में पड़ने वाले प्रमुख अवकाशों का विवरण इस प्रकार है:CG Highcourt Calender

  • जनवरी: गणतंत्र दिवस — 26 जनवरी (मंगलवार)
  • मार्च: महाशिवरात्रि — 6 मार्च (शनिवार), ईद-उल-फितर — 10 मार्च (बुधवार), होली — 22 और 23 मार्च (सोमवार व मंगलवार), गुड फ्राइडे — 26 मार्च (शुक्रवार)
  • अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती — 14 अप्रैल (बुधवार), रामनवमी — 15 और 16 अप्रैल (गुरुवार व शुक्रवार), महावीर जयंती — 19 अप्रैल (सोमवार)
  •  अगस्त: हरेली — 2 अगस्त (सोमवार), विश्व आदिवासी दिवस — 9 अगस्त (सोमवार), रक्षाबंधन — 17 अगस्त (मंगलवार), कृष्ण जन्माष्टमी — 25 अगस्त (बुधवार)
  • सितंबर: हरतालिका तीज — 3 सितंबर (शुक्रवार), गणेश चतुर्थी — 4 सितंबर (शनिवार)
  • अक्टूबर-नवंबर: गांधी जयंती — 2 अक्टूबर (शनिवार), दशहरा — 7 और 8 अक्टूबर (गुरुवार व शुक्रवार), दीपावली — 27 अक्टूबर से 1 नवंबर (बुधवार से सोमवार)
  • दिसंबर: क्रिसमस — 25 दिसंबर (शनिवार)

 दूसरे-तीसरे शनिवार और रविवार को रहेगा नियमित अवकाश/CG Highcourt Calender

जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश की सभी जिला अदालतों में हर रविवार को नियमित अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त, महीने के दूसरे और तीसरे शनिवार भी पूरी तरह बंद रहेगा। कुछ प्रमुख पर्व जैसे मिलाद-उन-नबी, स्वतंत्रता दिवस और गुरु नानक जयंती के रविवार को पड़ने के कारण इनके लिए अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

इसी तरह, गुरु घासीदास जयंती भी कोर्ट बंद रहने वाले शनिवार के दिन पड़ रही है, जिसके चलते इसके लिए कोई अतिरिक्त अवकाश देय नहीं होगा।

गर्मी और सर्दी की छुट्टियों का प्रावधान/CG Highcourt Calender

जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारियों के लिए अवकाश के विशेष प्रावधान भी किए गए हैं। अधिकारी 18 मई से 11 जून 2027 तक निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश और 23 दिसंबर से 31 दिसंबर 2027 तक शीतकालीन अवकाश की अवधि के दौरान अधिकतम 15 दिनों के अवकाश का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा, अधिकारी और कर्मचारी राज्य सरकार की वर्ष 2027 की सूची के अनुसार तीन ऐच्छिक अवकाश ले सकेंगे, और संबंधित राजस्व जिलों में स्थानीय त्योहारों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा घोषित अवकाश भी लागू रहेंगे।

चांद के दीदार पर बदल सकती हैं कुछ तिथियां

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा (बकरीद), मुहर्रम और मिलाद-उन-नबी जैसे पर्वों के अवकाश, चांद दिखने की स्थिति पर निर्भर करेंगे। यदि राज्य शासन द्वारा इन त्योहारों की तिथियों में कोई परिवर्तन घोषित किया जाता है, तो चीफ जस्टिस के अनुमोदन के पश्चात संशोधित तिथि पर ही अवकाश मान्य किया जाएगा।CG Highcourt Calender