CG Bilaspur High Court/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है.

जिससे परीक्षा आयोजित करने का रास्ता साफ हो गया है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश कृष्णराम महापात्र और न्यायमूर्ति संतोष शर्मा की खंडपीठ में हुई। कोर्ट के निर्देश के बाद अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती परीक्षा आयोजित की जा सकेगी।

दरअसल, राज्य शासन की ओर से सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में दिव्यांग अभ्यर्थियों के आरक्षण और रोस्टर संबंधी प्रावधानों को लेकर याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने अधिवक्ता रूंगटा के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए आरोप लगाया था कि भर्ती विज्ञापन में पूर्णतः दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण की उचित व्यवस्था नहीं की गई है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता रूंगटा ने सामान्य प्रशासन विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी सर्कुलर का हवाला दिया। उन्होंने दलील दी कि भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगों के लिए आरक्षण का प्रावधान तो किया गया है, लेकिन पूर्णतः दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इससे वे भर्ती प्रक्रिया में अवसर से वंचित हो रहे हैं। याचिकाकर्ताओं ने इसे संविधान प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन बताया।

CG Bilaspur High Court/याचिका में उठाई गई आपत्ति के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने कोर्ट के निर्देश पर भर्ती पोर्टल खोलकर दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर दिया।

CG Bilaspur High Court/ इसके बाद भर्ती परीक्षा पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया गया है।

भर्ती परीक्षा के आयोजन के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक पद के लिए 11 अक्टूबर और शिक्षक पद के लिए 25 अक्टूबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जानी थी। हालांकि, हाईकोर्ट में मामला लंबित होने और रोक के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। अब कोर्ट से रोक हटने के बाद परीक्षा नई निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 2,292 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। ये पद ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में विभाजित हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:ई-संवर्ग:\ 795 पद\टी-संवर्ग:\ 1,497 पद\कुल पद:\ 2,292

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब भर्ती परीक्षा के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है.