Sex Racket-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस ने देह व्यापार संचालित करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूर्व में पुलिस ने मामले में उज्बेकिस्तान की युवती समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल 17 आरोपियों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी जुगल कुमार ही विदेशी लड़कियों समेत अलग-अलग राज्यों से कॉल गर्ल बुलाकर उनसे देह व्यापार कराता था। आरोपी इस पूरे रैकेट का संचालन Locanto App के माध्यम से करता था। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला दलाल भी शमिल है।

दरअसल, बीते 5 फरवरी की दरम्यानी रात थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्हीआईपी मेन रोड में शराब के नशे में धुत्त विदेशी युवती ने अपनी कार से एक्टिवा वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया गया था। घटना में एक्टिवा सवार 3 व्यक्तियों को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान एक व्यक्ति अरूण कुमार विश्वकर्मा की मौत हो गई थी। पीड़ित शाहरूख खान की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 83/25 धारा 281, 125(ंए), 110, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार आरोपिया युवती सहित आरोपी भावेश आचार्य निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि कार सवार विदेशी युवती उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है। विदेशी युवती जुगल कुमार के बुलाये जाने पर देह व्यापार के लिए मुंबई से रायपुर आकर एक होटल में रूकी थी।

इसके साथ ही आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाइल फोन पर संपर्क कर युवती बुलाने बोला था, जिस पर जुगल कुमार द्वारा उज्बेकिस्तान की युवती को देह व्यापार के लिए रायपुर बुलाया गया था। भावेश आचार्य द्वारा इसके एवज में जुगल कुमार को 27,000 रूपये दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देह व्यापार की घटना को आईजी अमरेश मिश्रा ने गंभीरता से लिया और रायपुर पुलिस व एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना तेलीबांधा एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपियों से देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर जाँच शुरू की गई।

टीम के सदस्यों द्वारा देह व्यापार में शमिल आरोपियों की पतासाजी करते हुये आरोपी रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द, जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपने साथी जुगल शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताये। Locanto App के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों की फोटो व रेट उपलब्ध कराते थे। दोनों आरोपियों को 10 फरवरी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपी रवि ठाकरे एवं जागेन्द्र उके उर्फ मोहन से इस व्यापार में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर प्रकरण में आरोपी बृजेश साहा, मोह. साजिद, दिनेश लिलवानी, शेख इमरान, अमित सोनी, रमेन्द्र पाठक, शेख नूरूल हक एवं दुर्गेश पनागर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

मास्टर माईंड जुगल कुमार पश्चिम बंगाल से पकड़ाया

इस संगठित अपराध के मास्टर माईंड जुगल कुमार को लोकेशन के आधार पर 24 परगना पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया। जुगल कुमार से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि विदेशी सहित अलग-अलग राज्यों से युवतियों को रायपुर बुलाकर अपने नेटवर्क के माध्यम से देह व्यापार कराया जाता था। पूछताछ के आधार पर उसकी पत्नि सहित प्रकरण में संलिप्त आरोपी मयंक हरपाल, मोह0 शबीर, मनोरंजन बारिक, ऋषभ शर्मा तथा 1 अन्य महिला से पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताये।

प्रकरण में अब तक 2 महिला सहित कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य व विवेचना के आधार पर प्रकरण में जिनकी भी संलिप्तता पायी जाती है, ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा।

आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में भी अपराध क्रमांक 22/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।

02. जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी रायपुर।

03. बृजेश साहा पिता विधान साहा उम्र 35 साल निवासी अम्बिकापुर सरगांव थाना गांधी नगर हाल पता कमल विहार सेक्टर 07, थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

04. मोह. साजिद पिता मो. तुफानी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा हाल पता गली नं. 01 रियाज का मकान मोतीनगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

05. दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 साल निवासी देवपुरी कुर्सी फैक्ट्री के बगल कृष्णा पुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

06. शेख इमरान पिता स्व. शेख रजा उम्र 34 साल निवासी सलानी नगर गली नं. 03 संजय नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

07. अमित सोनी पिता कमल सोनी उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती सोनार पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

08. रमेन्द्र पाठक पिता स्व. कामता प्रसाद पाठक उम्र 32 साल निवासी रायपुरा सत्यम विहार गली नं. 02 आटा चक्की के पास थाना डी.डी. नगर रायपुर।

09. शेख नूरूल हक पिता स्व. ताजमुल हक उम्र 49 साल निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

10. दुर्गेश पनागर पिता मोतीराम पनागर उम्र 25 साल निवासी रविदास नगर वार्ड नं. 04 पीजी कॉलेज के पीछे थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।

11. जुगल कुमार राय पिता सशान्त चंद्र राय उम्र 39 साल पता दमदमा पोस्ट नहाटा थाना गोपाल नगर नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर के पास गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।

12. मयंक हरपाल पिता स्व. उमेश हरपाल उम्र 27 साल निवासी दंतेश्वरी मंदिर गोलबाजार स्टेट बैंक के पास थाना कोतवाली जिला जगदलपुर (छ.ग.)। हाल पता – जगरनाथ एनक्लेव सांई मंदिर के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

13. मोह0 शबीर पिता कुदरतउल्ला खान उर्फ विक्की बादशाह उम्र 39 साल निवासी प्रगति विहार गुडलक फैक्ट्री के पीछे संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

14. मनोरंजन बारिक पिता मरली धर उम्र 32 साल निवासी ग्राम भरवाबसपुर थाना बसना जिला महासमंुद। हाल पता – सेक्टर 01 कौशल्या अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 302 कमल विहार थाना टिकरापारा रायपुर।

15. ऋषभ शर्मा पिता कमलेश शर्मा उम्र 24 साकिन गोल्डन स्काई आई ब्लॉक 601,विशाल नगर तेलीबांधा l

16. देह व्यापार में संलिप्त 02 महिला दलाल।