CG News-रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात सड़क को घेरकर जन्मदिन मनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस ने यूथ कांग्रेस रायपुर के जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा बीच सड़क पर आधी रात को केक काटकर जमकर आतिशबाजी की गई थी। इस दौरान सड़क पर जाम भी लग गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये 10 लोगों को पकड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके का है। यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष के जन्मदिन का वीडियो भी सामने आया है। वीडिया में यूथ कांग्रेस के नेताओं के द्वारा बीच सड़क में गाड़ियों को रोकर केक काटा गया। बताया जा रहा है कि यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्खू का जन्मदिन था। 16 फरवरी रविवार की देर रात भक्खू के जन्मदिन पर उपाध्यक्ष वैभव पांडे समेत कई युवक पहुंचे थे। डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके में आधी रात को केक काटा गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता भी मौजूद थे। युवकों ने केक काटने के बाद जमकर आतिशबाजी भी की।

आतिशबाजी और पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद डीडी नगर थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत और आम रास्ता रोकने की धाराओं पर अपराध दर्ज किया गया। साथ ही रायपुर पुलिस ने जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप् उर्फ भक्खू व उपाध्यक्ष वैभव पांडे समेत 10 लोगोें को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर पश्चिम ASP दौलतराम पोर्ते ने एनपीजी न्यूज से चर्चा में बताया कि सड़क में जन्मदिन मनाने की शिकायत मिली थी। रात में ही पुलिस टीम को मौके पर भेजकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.