Sex Racket: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में होटल स्मार्ट हवेली में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. होटल से पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश की 7 कॉल गर्ल को पुलिस ने पकड़ा है.

इसके अलावा 3 युवक भी आपत्तिजनक स्थिति में मिले. मुखबिर की सूचाना पाकर पुलिस ने शनिवार रात करीब ढाई बजे होटल में अचानक छापेमारी की. जिसमें सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ.

ये खबर भी पढ़ें…
Mp ka Mausam -4 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Mp ka Mausam -4 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Mp ka Mausam।भोपाल। मध्य प्रदेश में अगस्त के आखिरी दिनों में बारिश ने एक बार फिर कई इलाकों में बाढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्थित होटल स्मार्ट हवेली इन गेस्ट हाउस का है. यहां पुलिस को सेक्स रैकेट के चलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद शनिवार-रविवार की दरमियानी रतात पुलिस ने रेड की.

पुलिस ने प्रधान आरक्षक मान सिंह को कस्टमर बनाकर होटल में भेजा. जिसके बाद आरक्षक से होटल में एक हजार रुपये में एक घंटे का सौदा तय किया गया. आरक्षक ने काउंटर पर एक हजार रुपये जमा भी कर दिए. इसके बाद इशारा करते ही पुलिस की टीम होटल पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

ये खबर भी पढ़ें…
MP News – चिकित्सक की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों ने किया इलाज, महिला की मौत के बाद आशीर्वाद अस्पताल सील
MP News – चिकित्सक की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों ने किया इलाज, महिला की मौत के बाद आशीर्वाद अस्पताल सील
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में संचालित एक निजी चिकित्सालय में चिकित्सक की अनुपस्थिति के बावजूद कर्मचारियों द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक होटल स्मार्ट हवेली इन में अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को बुलवाया जाता था. पकड़ी गई 7 कॉल गर्ल पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, UP की रहने वाली हैं. सभी लड़कियों की उम्र 20 से 23 साल के बीच है. दिल्ली से एजेंट के जरिए लड़कियों को होटल में बुलाया जाता था.

जब पुलिस ने होटल स्मार्ट हवेली इन में दबिश दी तो दाे रूम में दो युवक, दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले. और उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer : 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार
IAS Transfer : 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार
IAS Transfer/मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सितंबर 2026 को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने होटल से नेपाल निवासी रिसेप्शनिस्ट अनीता सुनार, कस्टमर नितिन उर्फ नीरज वर्मा निवासी न्यू विवेक नगर गोला का मंदिर, सौरभ वर्मा निवासी इंद्रमणि नगर मेला ग्राउंड और होटल कर्मचारी दीपक वर्मा को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा अलग- अलग कमरों से मिली 7 युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है.