Chhattisgarh Rain Alert-छत्तीसगढ़ में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी. इसी बीच प्रदेश के कई इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदला, जहां कई इलाकों में ओले गिरे तो कई जगहों पर झमाझम बारिश भी हुई.कोंडागांव में अचानक मौसम ने करवट ली.

Chhattisgarh Rain Alert-तेज हवा, आंधी-तूफान, कड़कती बिजली और गरजते बादलों के बीच करीब 1 घंटे तक मूसलधार बारिश हुई. बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने नज़ारा ही बदल दिया.

Chhattisgarh Rain Alert-जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर इस अचानक बारिश ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. शहर की नालियां उफनने लगी और सड़कों पर पानी भर गया.

जशपुर में भी मौसम का मिजाज बदला, जहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है. इसी लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं जिले के आसपास के इलाके में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है.

रायपुर में भी आज मौसम खुशनुमा हो गया है. यहां सुबह से बदल छाए है, तेज हवाएं भी चल रही है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. वहीं जिले में बारिश के आसार भी नजर आ रहे है.

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है. खासबात यह है कि 14 अप्रैल से मेघ गर्जन की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई गई है.