school timing change-मध्य प्रदेश में सूरज के तीखे तेवरों और आसमान से बरसती आग ने जनजीवन को बेहाल करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सागर और अशोकनगर जिले में स्कूलों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। 14 अप्रैल 2026 को सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं अब चिलचिलाती धूप से पहले ही समाप्त कर ली जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नए आदेश के तहत अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे।

सागर के साथ-साथ अशोकनगर जिले में भी प्रशासन ने बच्चों को राहत देने के लिए समय सारिणी में बदलाव किया है। अशोकनगर में स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगे।school timing change

ये खबर भी पढ़ें…
Ladli Behna Scheme- लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट सख्त, ग्वालियर बेंच ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
Ladli Behna Scheme- लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट सख्त, ग्वालियर बेंच ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
Ladli Behna Scheme।भोपाल।मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में एक जनहित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, स्कूल स्टाफ के लिए कुछ अतिरिक्त कार्य घंटे तय किए गए हैं, जिसके तहत उन्हें दोपहर 01:30 बजे तक अन्य आवश्यक शैक्षणिक कार्यों के लिए स्कूल में उपस्थित रहना होगा। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए भविष्य में समय में और भी फेरबदल किए जा सकते हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया था।

मौसम विभाग के आंकड़े भी डराने वाले हैं। मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की भीषणता को दर्शा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 48 घंटों के भीतर प्रदेश के कई जिलों में ‘लू’ (Heatwave) चलने की गंभीर चेतावनी जारी की है।school timing change

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुमान जताया जा रहा है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक गर्मी और भी विकराल रूप धारण कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल संचालकों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है ताकि दोपहर की झुलसाने वाली गर्मी से मासूम बच्चों को बचाया जा सके।

गर्मी की इस तपिश के बीच छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर यह भी है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाली इन छुट्टियों के दौरान स्कूलों में पूरी तरह अवकाश रहेगा। हालांकि, शिक्षकों के लिए यह अवकाश थोड़ा छोटा होगा। शिक्षकों को केवल 31 मई तक की ही छुट्टी मिलेगी और उन्हें जून के पहले सप्ताह से ही स्कूलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।