बिलासपुर… शहर में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वाली नाला के पीछे मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास घेराबंदी कर नशीली दवाइयां और गांजा बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एसीटामिनोफेन प्रॉक्सीको कैप्सूल 240 नग और 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर को सिटी कोतवाली क्षेत्र में नशीले पदार्थ की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ज्वाली नाला के पीछे मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास दबिश दी। यहां एक व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचते मिला। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी की पहचान पप्पू खटीक, पिता बाबूलाल खटीक, निवासी डीपी कॉलेज के पीछे टिकरापारा के रूप में हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू लहराया, राहगीरों को धमकाया; पुलिस पहुंची तो बदमाश धराया
चाकू लहराया, राहगीरों को धमकाया; पुलिस पहुंची तो बदमाश धराया
बिलासपुर..ज्वाली नाला तेलीपारा रोड के पास धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराना-धमकाना एक युवक को भारी पड़ गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 240 कैप्सूल और 80 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने जब्ती के बाद सिटी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए), 21(बी) और 22(बी) के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में केवल आरोपी की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही है। ऐसे मामलों में एंड-टू-एंड विवेचना और वित्तीय जांच के जरिए कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तथा लेनदेन की भी पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बदले की आग में हमला, लाठी-पाइप से बरसाए वार; तीन आरोपी गिरफ्तार
बदले की आग में हमला, लाठी-पाइप से बरसाए वार; तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... पुरानी रंजिश को लेकर सुंदरूबाड़ी में शिव मंदिर के पास युवक पर लाठी, लोहे के पाइप, रॉड और चैन-स्पॉकेट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.