कांकेर/कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कार्यालय से संबंधित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं शाखा लिपिकों की बैठक लेकर शासकीय कार्यालयों के सभी शाखाओं में कार्यों के सुचारू रूप से संपादन के लिए ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिस शाखा में जो लिपिक कार्यरत है। उसे शाखा से संचालित होने वाले शासकीय नियमों एवं योजनाओं एवं गाइडलाईन की पूरी जानकारी होनी चाहिए तथा निर्धारित गाइडलाईन के अनुसार नस्तियां प्रस्तुत किया जावे।

वित्तीय शाखा में कार्यरत लिपिक को बेसिक एकाउंट मैनुअल का ज्ञान होना चाहिए। वित्तीय मामलों से जुड़ी सभी फाईलें टेªजरी ऑफिसर के परीक्षण पश्चात ही प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। फाईलों का प्रस्तुतिकरण निर्धारित मैनुअल के अनुसार थू्र-चैनल प्रस्तुत किया जाए, इससे कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगी, साथ ही कर्मचारी भी कार्यकुशल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसी भी परिस्थिति मंे विलंब से फाईल प्रस्तुत नहीं करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि ऐसा पाया जाने पर संबंधित शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं शाखा लिपिक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। वित्तीय शाखा प्रभारी को अपने शाखा के कार्यों का त्रैमासिक आडिट कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे शासकीय सेवक जिन पर कभी भी अनियमितता के आरोप लगे हों, उन्हें महत्वपूर्ण शाखाओं का प्रभार न दिया जावे।

एक ही शाखा में तीन वर्ष से अधिक कार्यरत कर्मचारियों का कार्य विभाजन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से संबंधित सभी फाईलें ई-ऑफिस/ ऑनलाईन माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर अपने कार्य में उपस्थित होने और ई-अटेंडेंस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी अधिकारियों को कलेक्टर की बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए भी निर्देशित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.