Board Exam Results :राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) के वर्ष 2025 की 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

Board Exam Results :शिक्षा मंत्री ने ‘माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर’ का दसवीं परिणाम कोटा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “स्कूल समय में शिक्षकों पर भेरू जी और बालाजी की पूजा एवं नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगाई गई, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों में भी रिजल्ट बेहतर रहा।”

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा, “हमने शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए, जिससे परिणाम बेहतर रहा। शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं। पहले अध्ययन कार्य के दौरान शिक्षक मोबाइल पर बात करते थे, जिससे शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न होता था। उसे हमने बंद करवा दिया।”

Board Exam Results :मंत्री ने बताया, “इसके अलावा पहले शिक्षक स्कूल समय पर किसी भी धार्मिक कार्य को लेकर गायब हो जाते थे। पूजा-पाठ करने और नमाज पढ़ने चले जाया करते थे, जिन्हें कोई टोकने वाला नहीं था। उस पर भी हमने रोक लगाई, जिसका परिणाम यह रहा कि शिक्षकों का छात्रों पर ज्यादा फोकस रहा और परिणाम बेहतर रहे।”

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने बुधवार को वर्ष 2025 की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस वर्ष माध्यमिक एवं माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा में कुल 10,94,186 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 10,71,460 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया।

इस वर्ष माध्यमिक एवं माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा का कुल परिणाम 93.60 प्रतिशत रहा। इनमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 93.16 और छात्राओं का प्रतिशत 94.08 दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा में 5,75,554 छात्रों में से 2,69,141 छात्र और 5,18,632 छात्राओं में से 2,77,229 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।