बिलासपुर… साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों में पहुंचाकर आगे ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराध से जुड़ी रकम के लेन-देन के लिए दूसरे लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा था। ऐसे खातों को साइबर अपराध की भाषा में म्यूल बैंक अकाउंट कहा जाता है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अमृत लाल जाट और राहुल जाट को गिरफ्तार किया है।

मामला छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा से जुड़े एक खाते में हुए संदिग्ध लेन-देन से सामने आया। ‘सावरिया इंटरप्राइजेस’ के नाम से संचालित इस खाते में कुछ ही दिनों के भीतर 12 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध राशि का लेन-देन पाया गया। इसके बाद पुलिस ने बैंक खाते की गतिविधियों की जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट, अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, केवाईसी दस्तावेज और अन्य बैंकिंग रिकॉर्ड खंगाले गए। इसके साथ ही खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, दूसरे बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन और आरोपियों के आपसी संपर्कों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसी जांच में अमृत लाल जाट और राहुल जाट की भूमिका सामने आई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की भूमिका ऐसे बैंक खाते उपलब्ध कराने से जुड़ी मिली, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराध से हासिल रकम को प्राप्त करने और आगे दूसरे खातों में भेजने के लिए किया जा रहा था। खाते उपलब्ध कराने के बदले कमीशन लिए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साइबर अपराध में म्यूल बैंक खाते उस व्यवस्था का हिस्सा होते हैं, जिसमें किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर संचालित बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए किया जाता है। ऐसे खातों के जरिए रकम की वास्तविक दिशा और साइबर अपराध से जुड़े लोगों तक पहुंचना मुश्किल बनाने की कोशिश की जाती है। बिलासपुर रेंज साइबर थाना अब इसी नेटवर्क की अगली कड़ियों को तलाश रहा है।

पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंकिंग साधनों, अलग-अलग खातों में हुए लेन-देन और आपसी संपर्कों की पड़ताल कर रही है। जांच में अन्य व्यक्तियों और बैंक खातों की भूमिका सामने आने की संभावना को देखते हुए विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में रेंज साइबर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, कामिल हक और साइबर थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।