सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत दो दर्जन पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं।

मिली जानकारी मुताबिक जिले में को क़ानून व्यवस्था और अधिक चुस्त-दुरुस्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी इस आदेश में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं शाखाओं में पदस्थ 24 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज़ दिनांक को जारी आदेश के तहत सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस फेरबदल में उ.नि. रश्मि सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स.उ.नि. अदीप प्रताप सिंह को थाना अंबिकापुर से थाना गांधीनगर, स.उ.नि. आलोक सोनी को लखनपुर से अंबिकापुर, स.उ.नि. ललन प्रसाद गुप्ता को गांधीनगर से कमलेश्वरपुर, स.उ.नि. बैजनाथ को कमलेश्वरपुर से लखनपुर तथा स.उ.नि. गोमती प्रसाद को अजाक थाना से रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेजा गया है।

इसके अलावा, यातायात शाखा में तैनात प्र.आर. विमल कुमार सिंह को चौकी केदमा भेजा गया है, जबकि चौकी केदमा के प्र.आर. नामूल राम को रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है। प्र.आर. अजय पाण्डेय कों थाना लखनपुर से थाना गांधीनगर, प्र.आर. अमित प्रताप सिंह कों थाना गांधीनगर से थाना लखनपुर, प्र.आर. जगदीप सिंह कों रक्षित केंद्र अंबिकापुर से साइबर सेल अंबिकापुर एवं ​आर. अतुल शर्मा कों थाना सीतापुर से थाना गांधीनगर, ​आर. दिलीप मिंज कों रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना सीतापुर,

​आर. अभिषेक नायर कों रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना लुंड्रा, आर. सतीश चौहान कों थाना लुंड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, ​आर. प्रदीप तिर्की कों थाना लुंड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, ​आर. अशोक भगत कों चौकी रघुनाथपुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, ​आर. सुनील कनौजिया कों थाना मणिपुर से यातायात शाखा अंबिकापुर, आर. दिनय सिंह आयाम कों महिला थाना अंबिकापुर से यातायात शाखा अंबिकापुर, ​आर. अंकित चौहान कों यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, ​आर. लालजीत निकुंज कों यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, ​आर. संत कुमार पैकरा कों यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, ​आर. संजीत मिर्रे कों यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।