RTE News- संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र श्री हरजिंदर सिंह ने लॉटरी में चयनित बच्चों को उनकी पसंद का स्कूल आवंटित होने पर बधाई दी है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था निर्मित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और मध्‍यप्रदेश स्‍टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन टीम की प्रशंसा भी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026/श्रावण (सावन) का पावन महीना देवों के देव महादेव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष महत्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस वर्ष आरटीई के अंतर्गत लॉटरी के लिए दस्तावेज सत्यापन के उपरांत 1 लाख 80 हज़ार 875 बच्चे पात्र हुए थे। प्रथम चरण में 1 लाख 6 हजार से अधिक एवं द्वितीय चरण की लॉटरी में 11 हजार 485 बच्‍चों को नि:शुल्‍क अध्‍ययन के लिए शाला आवंटन प्राप्‍त हुआ था।

शुक्रवार को तीसरे चरण की संपन्न हुई लॉटरी प्रक्रिया में 7 हजार 630 बच्‍चों को उनकी पसंद के निजी विद्यालयों में प्रवेश आवंटन प्राप्‍त हुआ। इस प्रकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में नि:शुल्‍क प्रवेश आवंटन प्राप्‍त करने वाले विद्यार्थियों की संख्‍या 1 लाख 25 हजार से अधिक हो गई है। तीसरे चरण की लॉटरी में जिन बच्‍चों को निजी विद्यालयों में नि:शुल्‍क प्रवेश प्राप्‍त हुआ है उनके अभिभावक आरटीई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर जाकर आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News।भिलाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था, परीक्षाओं की पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य और लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस माध्‍यम से भी सूचना दी जा रही है। बच्चे आवंटित स्कूलों में 11 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक जाकर प्रवेश ले सकेंगे। इन बच्चों की फीस सरकार द्वारा नियमानुसार सीधे स्कूल के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। तीसरे चरण की लॉटरी प्रक्रिया के अवसर पर राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के अपर संचालक डॉ. अरूण सिंह, आरटीई नियंत्रक सुश्री किरण कुशवाह, समन्‍वयक श्रीमती वीणा वार्ष्‍णेय, कार्य प्रभारी प्रोग्रामर श्री पंकज श्रीवास्‍तव तथा अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।