Cg news।अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती ने धारदार हथियार से अपने-अपने गले पर वार कर लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मूलतः सरगुजा के दरिमा निवासी 34 वर्षीय मोहन पैंकरा और सूरजपुर के कंदरई गांव की निवासी 30 वर्षीय महिमा सिदार, पिछले 10 वर्षों से साथ रह रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगभग दो महीने पहले ही दोनों सुभाषनगर में सरस्वती महाविद्यालय के पास एक किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे रक्षाबंधन पर्व पर मायके जाने की बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच जब महिमा बाथरूम से बाहर आई, तो उसने मोहन को खून से लथपथ पाया, उसका गला कटा हुआ था। युवती के शोर मचाने पर जब तक मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसने भी उसी चाकू से अपने गले पर वार कर लिया।

मकान मालिक की सूचना पर गांधीनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस मकान मालिक व घायल युवती के बयानों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।