उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में सर्वोच्च न्यायालय द्वाराबचपन बचाओ आंदोलन बनाम भारत सरकारप्रकरण में दिए गए निर्देशों के अनुसार गुम नाबालिग बच्चों के मामलों में एफआईआर दर्ज करने की व्यवस्था लागू की गई थी। अब हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वाराजी. गणेश बनाम तमिलनाडु राज्य एवं अन्य में दिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक गुम इंसान, चाहे वह महिला हो या पुरुष, के मामले में भी अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एफआईआर पंजीबद्ध कर विधि सम्मत जांच प्रारंभ की जाए तथा गुम व्यक्ति की शीघ्र तलाश हेतु सभी आवश्यक वैधानिक एवं तकनीकी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026/श्रावण (सावन) का पावन महीना देवों के देव महादेव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष महत्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्यप्रदेश पुलिस इस व्यवस्था के माध्यम से प्रत्येक गुमशुदा व्यक्ति के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए नागरिकों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News।भिलाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था, परीक्षाओं की पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य और लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.