बिलासपुर.. छत्तीसगढ़ की हॉकी प्रतिभाओं के लिए अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का रास्ता और बड़ा होने जा रहा है। प्रदेश में देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग शुरू होने जा रही है। हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सीजन राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाली इस लीग को हॉकी इंडिया लीग की तर्ज पर प्रोफेशनल और व्यावसायिक स्वरूप दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री एवं खेल-युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने रायपुर में लीग के लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का अनावरण करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रदेश की युवा हॉकी प्रतिभाओं को बड़ा मंच देगा। खिलाड़ियों को देश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी माहौल का अनुभव मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्ययधानी नाइट्स समेत छह टीमें

लीग के पहले सीजन में छह टीमें हिस्सा लेंगी। राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खास बात यह है कि न्यायधानी नाइट्स के रूप में बिलासपुर की पहचान भी इस बड़े हॉकी मंच पर दिखाई देगी। इससे बिलासपुर और आसपास के हॉकी खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

चलव रे संगी, हॉकी खेलबो’… बघवा पहचान

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लीग की टैगलाइन ‘चलव रे संगी, हॉकी खेलबो’ रखी गई है, जो छत्तीसगढ़ी अपनत्व के साथ युवाओं को हॉकी से जुड़ने का संदेश देती है। लीग का शुभंकर ‘बघवा’ है, जो छत्तीसगढ़ के जंगल, वन्यजीव और साहस की पहचान को दर्शाता है।

लीग का लोगो छत्तीसगढ़ के मानचित्र पर आधारित है। इसमें प्रदेश की पहचान, ऊर्जा और निरंतर आगे बढ़ने की भावना को प्रतीकात्मक रूप दिया गया है।

सीधे भिड़ंत, फिर खिताब की लड़ाई

प्रतियोगिता में छहों टीमें लीग चरण में मुकाबले खेलेंगी। अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और इसके बाद फाइनल में खिताब के लिए मुकाबला होगा। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी इंडिया के अंपायर और तकनीकी अधिकारी तैनात रहेंगे, जिससे मैचों में तकनीकी मानकों और निष्पक्षता पर जोर रहेगा।

मैदान पर हॉकी, बाहर मनोरंजन

लीग को सिर्फ प्रतिस्पर्धी खेल आयोजन नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए खेल उत्सव के रूप में तैयार किया जा रहा है। मुकाबलों के साथ प्रतिदिन मनोरंजन कार्यक्रम भी होंगे और सभी मैचों में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।