जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए रीको अजमेर के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर और रीको उप इकाई ब्यावर के एक कनिष्ठ सहायक को कुल 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। दोनों आरोपिताें ने औद्योगिक भूखंड की लीज डीड और उत्पाद परिवर्तन (प्रोडक्ट चेंज) की प्रक्रिया पूरी करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर-चतुर्थ को शिकायत मिली थी कि परिवादी से औद्योगिक क्षेत्र संस्थान ब्यावर में आवंटित भूखंड की लीज डीड एवं उत्पाद परिवर्तन के एवज में रिश्वत मांगी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
विष्णु भैया का प्यार : महतारी वंदन योजना से मिला उपहार
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की।

इस कार्रवाई के दौरान रीको अजमेर के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये तथा रीको उप इकाई ब्यावर के कनिष्ठ सहायक कमलेश गुर्जर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी के अनुसार सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर अंजय विश्वकर्मा ने 7 जुलाई को परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेने की बात तय की थी, जबकि कनिष्ठ सहायक कमलेश गुर्जर ने 6 जुलाई को 35 हजार रुपये की मांग की थी। गुरुवार को दोनों आरोपितों को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.