राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम पीलूखेड़ी में अंधविश्वास का फायदा उठाकर दो शातिर बदमाश एक महिला को झांसे में लेकर उसका मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
अंधविश्वास का फायदा उठाकर बदमाश ले उड़े मंगलसूत्र, झांसे में आई महिला से ठगी
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
भोपाल। ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार ग्राम पीलूखेड़ी निवासी 55 वर्षीय नर्मदाबाई पत्नी गोविंदसिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी गर्भवती बेटी मायके आई हुई थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे।

इनमें एक किन्नर की वेशभूषा में हरे रंग की कुर्ती-सलवार पहने था, जबकि दूसरा करीब 35 वर्षीय युवक पैंट-शर्ट में था। दोनों ने पहले पानी मांगा।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पानी पीने के बाद उन्होंने महिला से कहा कि उनके पति शराब पीना छोड़ देंगे और बेटी से कहा कि उसके घर पुत्र का जन्म होगा। इसके बाद आरोपितों ने कहा कि मंगलसूत्र लोटे में डाल दो, वे उसकी नजर उतार देंगे।

महिला ने उनकी बातों पर भरोसा कर अपना मंगलसूत्र लोटे में डाल दिया। इसके बाद दोनों ने कहा कि घर के अंदर चले जाओ और पीछे मुड़कर मत देखना।

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब कुछ देर बाद महिला बाहर आई तो दोनों आरोपित मंगलसूत्र लेकर मौके से फरार हो चुके थे।

पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे झांसे और अंधविश्वास फैलाने वाले लोगों से सतर्क रहें और किसी भी अजनबी की बातों में आकर अपने कीमती सामान उन्हें न सौंपें।