बलरामपुर/ रक्षाबंधन का पर्व आते ही बहनों की खुशियां अपने आप बढ़ जाती हैं। भाई की कलाई पर राखी बांधने और उनके लिए मिठाई लाने की तैयारियों के बीच अगर मायके से शगुन मिल जाए, तो त्योहार की खुशी और भी खास हो जाती है।

विकासखण्ड बलरामुपर के ग्राम पंचायत भनौरा निवासी  प्रमिला विश्वकर्मा के लिए इस रक्षाबंधन ऐसा ही शगुन लेकर आया महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त का स्नेह।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राखी से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता राशि पहुंची। प्रमिला के लिए यह राशि सिर्फ आर्थिक संबल नहीं, बल्कि रक्षाबंधन के मौके पर भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने का सहारा बन गई।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रमिला को हर महीने 1 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है। अब तक उन्हें 30 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। श्रीमती प्रमिला बताती हैं कि रक्षाबंधन के ठीक पहले मिली यह राशि उनके लिए बेहद खास है। वह इसी राशि से अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदकर पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आत्मीयता से विष्णु भैया कहते हुए प्रमिला के चेहरे पर खुशी साफ झलकती है। वह कहती हैं कि भैया, रक्षाबंधन के अवसर पर आपने हमें जो शगुन दिया है, वह हमारे लिए बहुत खास है। इस राशि से मैं अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदूंगी। इस स्नेह और सहयोग के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

श्रीमती प्रमिला खुशी जाहिर करते हुए बताती है कि महतारी वंदन योजना की राशि रक्षाबंधन से पहले मिला यह शगुन बहनों के लिए आर्थिक मजबूती के साथ अपनत्व और सम्मान का एहसास भी लेकर आया है और इस रक्षाबंधन, बहनों के चेहरे पर मुस्कान है और प्रमिला की मुस्कान में महतारी वंदन योजना के उस बदलाव की झलक दिखाई देती है।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तरिया और सरगुजिया शिक्षकों के ट्रांसफर के बहाने विभाग के पैर में अफसर ने कुल्हाड़ी दे दी क्या……?
बस्तरिया और सरगुजिया शिक्षकों के ट्रांसफर के बहाने विभाग के पैर में अफसर ने कुल्हाड़ी दे दी क्या……?
बिलासपुर। (मनीष जायसवाल) कहते हैं किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो सारी कायनात उसे आपसे मिलने की कोशिश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां हर महीने मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि अपनी जरूरतें पूरी करने, छोटे-छोटे सपने संवारने और त्योहारों को पूरे उत्साह से मनाने का माध्यम बन रही है। इस रक्षाबंधन महतारी वंदन की राशि ने प्रमिला के लिए खुशियों में एक नया रंग भर दिया है।