बिलासपुर/बेलतरा…नेवसा  ग्राम स्थित सती गौरी स्कूल की कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पूनम राजक ने सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और स्थानीय छात्रों का आरोप है कि छात्रा को स्कूल प्रबंधन के लोगों ने सरेआम अपमानित किया, जिससे व्यथित होकर उसने यह कदम उठाया।

मृतका के परिजनों और सहपाठियों का कहना है कि स्कूल डायरेक्टर रमेश साहू जो खुद सरकारी शिक्षक हैं। और शिक्षक आशीष रात्रे ने छात्रा को क्लासरूम में बुरी तरह पीटा, बाल पकड़कर घसीटा और सरेआम बेइज्जत किया। सार्वजनिक अपमान सहन न कर पाने से आहत छात्रा घर लौटी और उसी शाम फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन

बुधवार को घटना से आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्कूल के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि रमेश साहू सरकारी सेवा में होने के बावजूद अपनी पत्नी के संचालित स्कूल में लगातार बैठते हैं और मनमानी करते हैं। आरोप है कि साहू के राजनीतिक रसूख के चलते शिक्षा विभाग अब तक आंख मूंदे रहा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपी शिक्षक-प्रबंधन ने न केवल छात्रा की जिंदगी छीनी बल्कि अब मृतका के परिजनों को पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश भी की जा रही है। एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

राजनीतिक संरक्षण के आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि रमेश साहू का भाई ग्राम सरपंच और भाजपा मंडल पदाधिकारी है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन खबर है कि आरोपी शिक्षक और प्रबंधन से जुड़े लोग फरार होने की फिराक में हैं।

परिजनों की मांग – न्याय चाहिए

मृतक छात्रा के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी को स्कूल में सरेआम प्रताड़ित किया गया। वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।

छात्र नेताओं ने कहा कि  सरकारी शिक्षक होकर भी रमेश साहू अपने ही संचालित स्कूल में क्यों बैठता है? आखिर कब तक राजनीतिक रसूख के नाम पर ऐसे लोग मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते रहेंगे?

विभागीय कार्रवाई करेंगे

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे। ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। हमने जांच का आदेश दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद विजय तांडे ने कहा कि किसी भी शिक्षक को निजी स्कूल में जाने का कोई अधिकार नहीं है ।पता लगाएंगे कि रमेश साहू ने ऐसा क्यों किया टांडे? ने यह भी बताया कि उनके खिलाफ कई प्रकार की गंभीर शिकायतें भी मिल चुकी हैं।दोषी पाए जाने पर रमेश साहू।के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।