बिलासपुर…कोटा थाना पुलिस ने गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 80 नग बैल जब्त कर उन्हें अस्थाई सुपुर्दनामा पर करगीकला गौशाला में रखवाया है।

कैसे हुआ खुलासा

23 सितम्बर को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धुमा की ओर से कुछ लोग बड़ी संख्या में बैलों को पैदल हाँकते हुए मारपीट कर करगीकला की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करगीकला क्षेत्र में दबिश दी, जहाँ 6 आरोपियों को मौके पर ही बैलों के साथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है,। गिरफ्तार आरोपियों का नाम महेश यादव निवासी खुजहा थाना लोरमी, जिला मुंगेली,प्रकाश अंचल,राम अंचल निवासी किंदरियापारा थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली,पकला कुमार ओग्रे, राहुल ओग्रे, सुरेश ओग्रे, निवासी भटगांव थाना मुंगेली है।

दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपीगण किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। संदेहास्पद परिस्थिति पाये जाने पर सभी बैलों को जप्त कर गौशाला भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। और आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।