DA Hike -रायपुर।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बयान जारी कर राज्य सरकार से मांग की है कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान जुलाई 2026 से 63% महंगाई भत्ता (DA) देने का अविलंब आदेश जारी किया जावे।

DA Hike।उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया है, जो कि 1 जुलाई 2026 से देय है।

दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने X पोस्ट के माध्यम से प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते व राहत में 2% वृद्धि कर इसे 58% से 60% करने (1 नवंबर 2026 से प्रभावी) की जानकारी दी है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि: राज्य सरकार द्वारा घोषित 60% महंगाई भत्ता केंद्र की तुलना में अभी भी 3% कम है।

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते को जुलाई 2026 से लागू किया है, जबकि राज्य में 1 नवंबर से वृद्धि की बात कही गई है। 2% महंगाई भत्ता जनवरी 2026 के बजाय नवम्बर 2026 से लागू करना निराशाजनक है। पूरी दीपावली पूर्व डीए 58% के देय वेतन से मनाना पड़ेगा, फिर कर्मचारियों को कैसी खुशी होगी?

इससे राज्य के शासकीय शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन मांग करता है कि राज्य सरकार कर्मचारियों के व्यापक हित में पुनर्विचार कर उदारता दिखाते हुए केंद्र की तर्ज पर 1 जुलाई 2026 से 63% महंगाई भत्ता व महंगाई राहत स्वीकृत करने का संशोधित आदेश शीघ्र जारी करे।