LIVE UPDATE
Big news

पहली सीट पर विराजेंगे रामभक्त हनुमान…1008 श्रद्धालु करेंगे रामलला का दर्शन…गंगा स्नान करने के बाद मांगेगे आशीर्वाद

पुलिस मैदान से रवाना होगा दर्शनार्थियों का जत्था...पहली सीट विराजमान होंगे भगवान हनुमान

बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था पांच अप्रैल को अयोध्या रवाना होगा। दर्शनार्थियों को दो घंटे पहले पुलिस मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यात्रा को लेकर स्वंयसेवकों ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को मैदान में भव्य मंच का निर्माण प्रारंभ कर दिया। 21 एसी बसों को बिलासपुर से रवाना किया जाएगा। बस की पहली सीट पर रामभक्त भगवान हनुमान विराजमान होंगे। यह सीट पहले से रिजर्व  है। यह बातें समाजसेवी उद्योगपति और कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण झा ने दी है।
रामनवमी के पावन पर्व पर अयोध्या धाम के दिव्य दर्शन करने भव्य यात्रा प्रारंभ होगा। यात्रा संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में लगातार बैठकें चल रही है। गुरुवार को भी प्रवीण जा ने तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर स्वंयसेवकों को विशेष दिशा है। बैठक में विशेष रूप से रामप्रताप सिंह,रौशन सिंह,त्रिभुवन सिंह,एके कंठ,रिंकू मित्रा,मुकेश झा,हरिशंकर कुशवाहा, सागर साहू,सनद पटेल, संतोष सिंह,संतोष चौहान, अभिषेक साहू,संजय द्विवेदी,सन्नी गिरी,जयदीप घोष,चन्द्रकिशोर प्रसाद,शौलेन्द्र सिंह,शुभम राय,अशोक पाण्डेय,सूरज कौशिक,अजित पंडित,उचित सूद,राकेश राय,वैनकट नायडू,राजीव अग्रवाल, निभा दास,भाग्य लक्ष्मी,निहारिका त्रिपाठी,नितीन श्रीवास्तव,राजकुमार जैसवानी,योगेश बोले, रुपेश कुशवाहा शामिल हुए। पुलिस मैदान में भव्य मंच का निर्माण और टेंट का व्यवस्था किया जा रहा है। झा ने बताया कि विधिवत पूजा अर्चना के बाद बसों को रवाना किया जाएगा।
भोजन, जलपान व विश्राम
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए 21 एसी बसों का प्रबंध किया गया है। साथ ही, चिकित्सा और सुरक्षा दल की भी विशेष तैनाती सुनिश्चित की गई है। यात्रा के दौरान भोजन, जलपान और विश्राम स्थलों की भी व्यवस्था की गई है। बता दें कि यह यात्रा पूरी तरह से निश्शुल्क है। भक्तों से किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली गई है। पिछले साल भी सफलता पूर्वक यात्रा संपन्न हुआ था।
व्हाटसएप ग्रुप में संदेश प्रसारित
यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस और स्वयंसेवकों की टीम तैनात होगी। इसके लिए बकायदा व्हाटसएप ग्रुप भी बनाए गए हैं। ताकि दर्शनार्थियों को किसी तरह की समस्या न हो। आपात स्थिति में सहायता के लिए एंबुलेंस और चिकित्सा दल की व्यवस्था भी की गई है। हर बस में एक स्वयंसेवक की टीम सभी दर्शनार्थियों का ख्याल रखेगी।
 दर्शनार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
01 सभी भक्त भगवा वस्त्र धारण कर पांच अप्रैल की सुबह 10 बजे पुलिस मैदान में पहुचेंगे।
02 भक्तों को अपना ओरिजनल पावती और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से रखना होगा।
03 प्रस्थान से ठीक पहले आई कार्ड वितरण सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक ही होगा।
04 ओरिजनल पावती जमा करने पर ही आई कार्ड एवं अन्य सामग्री का पैकेट मिलेगा।
05 बस में प्रवेश के लिए आधार कार्ड साथ में लाना एवं आई कार्ड पहनना अनिवार्य।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close