America Storm Death: अमेरिका के दक्षिण और मध्य-पश्चिम के इलाकों में विनाशकारी तूफान ने भयानक तबाही मचाई है। तूफान की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तूफान की वजह से कई घरों की छतें उड़ गईं हैं, पेड़ उखड़ गए हैं, बिजली के खंभे गिर गए हैं।

तूफान की चपेट में आने से सात लोगों की मौत भी हो गई है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओक्लाहोमा से इंडियाना तक बवंडरों का विनाशकारी रूप देखने को मिला है। टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने कहा कि तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि हालात भयावह हैं और लोग मुसीबत में हैं। ओहायो से मिसिसिपी तक लगभग 15 लख लोग  तूफान की चपेट में हैं, जिनमें नैशविले, टेनेसी और ट्यूपेलो के लोग भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि बिगड़े मौसम की वजह से कई राज्यों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार तक मध्य अमेरिका में लगातार भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम सेवा ने कहा कि अगले चार दिनों में एक फीट (30 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतनी बारिश के बाद हालात बेहद खराब हो सकते हैं। स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में बचाव टीमें अलर्ट हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि अस्थिर वातावरण, तेज हवाएं, खाड़ी से देश के मध्य भाग में आने वाली नमी और दिन के समय की गर्मी खराब मौसम के लिए जिम्मेदार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आने वाले दिनों में दक्षिण और मध्य-पश्चिम में भीषण बाढ़ का भी खतरा है, क्योंकि पूर्व की ओर बढ़ रहा भयंकर तूफान खतरनाक होता जा रहा है।