Rajasthan Cold Wave IMD Update/जयपुर। राजस्थान में नए साल के पहले सप्ताह के साथ ही मरुधरा कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम जारी रहा, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Rajasthan Cold Wave IMD Update/शेखावाटी अंचल के सीकर (पलसाना) में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे गिरकर माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को चुनौती दी है। वहीं, प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे ने प्रदेश की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहनों का चलना दूभर हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Rajasthan Cold Wave IMD Update/उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में रविवार सुबह हालात सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रहे, जहाँ घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी महज 50 मीटर तक रह गई। इसके चलते नेशनल हाईवे-27 पर चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए सफर करना पड़ा।

झीलों की नगरी उदयपुर में भी सुबह 11 बजे के बाद ही सूर्य देव के दर्शन हो सके, तब तक शहर कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा। कोटा, सीकर, सिरोही और राजसमंद जैसे जिलों में भी सुबह के समय घने कोहरे और सर्द उत्तरी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। अलवर में करीब छह दिनों के लंबे इंतजार के बाद रविवार को हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल सकी; यहाँ न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भीषण सर्दी का सबसे अधिक असर कृषि क्षेत्र पर देखने को मिल रहा है। राजसमंद और सीकर के पलसाना इलाके में खेतों में खड़ी फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ की परत बनकर जम गईं।

फसलों पर इस तरह पाला पड़ने और ओस जमने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं, क्योंकि इससे रबी की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। जयपुर संभाग और शेखावाटी के अन्य क्षेत्रों में भी शीतलहर के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन चरम पर रही। शनिवार रात के तापमान पर नजर डालें तो प्रदेश के केवल तीन शहरों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जो सर्दी की गंभीरता को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने रविवार को प्रदेश के 5 जिलों में तीव्र शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ठंड से राहत मिलेगी।

Rajasthan Cold Wave IMD Update/आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई शहरों में दिन का तापमान भी सामान्य से 2 से 5 डिग्री कम रहने की संभावना है