Sehore Narmada Incident/सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नर्मदा नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह दुखद हादसा शनिवार शाम को नर्मदा तट स्थित बाबरी घाट पर हुआ।

Sehore Narmada Incident/घटना उस वक्त हुई जब एक भाई को डूबता देख दूसरा भाई उसे बचाने के लिए लहरों में कूद पड़ा, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और दोनों की जल समाधि बन गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र और पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP news: अनियमितता पर  हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news: अनियमितता पर हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news।भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित अक्षय हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विकास यादव (16) और उसका छोटा भाई शुभम यादव (15) रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम महगांव जदीद के रहने वाले थे। दोनों भाई अपने ताऊ भीम यदुवंशी के साथ बाबरी गांव में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे वापस हरदा की ओर लौट रहे थे।

वापसी के दौरान उन्हें नर्मदा नदी पार करने के लिए नाव का इंतजार करना था।

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ड्राइवर पर कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबरी घाट पर नौका आने में देरी हुई, तो गर्मी और थकान के बीच शुभम यादव नदी में नहाने के लिए उतर गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा। अपने छोटे भाई को संकट में देख बड़ा भाई विकास यादव बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। हालांकि, पानी की गहराई अधिक होने और बहाव के कारण विकास भी खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते दोनों भाई आंखों से ओझल हो गए।

आसपास मौजूद तैराकों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रवि शर्मा ने बताया कि यह एक बेहद दुखद हादसा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छोटे भाई को बचाने के प्रयास में बड़े भाई ने भी अपनी जान गंवा दी।

पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेरूंदा के शासकीय अस्पताल भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।