Raipur नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने नगर निगम के सभी 10 जोनों में पदस्थ स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना प्रदान की है। यह प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जोन 1 से जोन 5 तक के नए स्वास्थ्य अधिकारी

आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जोन 1 से 5: खेमलाल देवांगन (वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक) को प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 1 से स्थानांतरित कर जोन 5 की जिम्मेदारी दी गई है।

जोन 2 व मुख्यालय: रवि लावनिया (वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक) को प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मुख्यालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जोन 3 से 4: पूरन तांडी (सहायक राजस्व निरीक्षक) को जोन 3 से स्थानांतरित कर जोन 4 का प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है।

जोन 5 से 8: संदीप वर्मा (स्वच्छता निरीक्षक) को जोन 5 से स्थानांतरित कर जोन 8 का दायित्व सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जोन 6 से जोन 10 तक मिली नई जिम्मेदारियां
अन्य जोनों में किए गए फेरबदल के तहत:

जोन 6 से 10: आदिव्य हजारी (स्वच्छता पर्यवेक्षक) को प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 6 से जोन 10 में पदस्थ किया गया है।

जोन 7 से 6: आत्मानंद साहू (वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक) को जोन 7 से जोन 6 की जिम्मेदारी दी गई है।

जोन 8 से 1: गोपी देवांगन (स्वच्छता निरीक्षक) को जोन 8 से स्थानांतरित कर जोन 1 का प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है।

जोन 9 से 3 व 2: उमेश नामदेव (वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक) को जोन 9 से जोन 3 तथा बारोन बंजारे (वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक) को जोन 9 से जोन 2 में पदस्थ किया गया है।

जोन 10 से 9: अमित बेहरा (स्वच्छता निरीक्षक) को जोन 10 से जोन 9 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यालय से भी नई पदस्थापना जारी

नगर निगम मुख्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों को भी मैदानी स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक भूषण ठाकुर, जो पूर्व में मुख्यालय में कार्यरत थे, उन्हें प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में जोन 7 में नवीन पदस्थापना दी गई है।

See also  मस्तूरी ब्लॉक के 5 शिक्षक सस्पेंड, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सफाई व्यवस्था में कसावट और सुधार की उम्मीद

रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए यह प्रशासनिक फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने से संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता अभियानों और नागरिक सुविधाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की संभावना है।