भोपाल । मध्य प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार बदला हुआ बना हुआ है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भी कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिला। गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 11 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

अलर्ट वाले जिलों में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
भोपाल। ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं दूसरी ओर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत प्रदेश के 44 जिलों में गर्मी भी तेज रहने की संभावना है। कई शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, नीमच और मंदसौर में तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अगले दो दिनों में कुछ इलाकों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है, जबकि 9 और 10 मई को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। 10 मई से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिसका असर अगले दो दिनों बाद दिखाई दे सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार को प्रदेश में लगातार सातवें दिन भी कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहा। धार समेत कई इलाकों में मौसम का असर देखने को मिला। मई की शुरुआत में लगातार बारिश होने से फिलहाल गर्मी से राहत बनी हुई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मध्य प्रदेश में दो चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। इनमें एक प्रदेश के मध्य हिस्से में और दूसरा ऊपरी क्षेत्र में बना हुआ है। इसके अलावा एक ट्रफ लाइन पूर्वी हिस्से से गुजर रही है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम लगातार बदला हुआ बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.