बिलासपुर..घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी आशीष पात्रे, निवासी पचबहरा , थाना तखतपुर, को 23 अगस्त की शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक 3 अगस्त 2026 को कोपरा डेम के पास हुई घटना को लेकर पीड़िता के लिखित आवेदन पर थाना सकरी में धारा 74, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज हुआ था। बाद में बिना नंबर की डायरी हिर्री थाने पहुंचने पर अपराध के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन महीने से फरार था मौत के मामले का आखिरी आरोपी, मुखबिर की सूचना पर चढ़ा पुलिस के हत्थे
तीन महीने से फरार था मौत के मामले का आखिरी आरोपी, मुखबिर की सूचना पर चढ़ा पुलिस के हत्थे
बिलासपुर... पूर्व रंजिश में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में करीब तीन महीने से फरार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी से आवश्यक दिशा-निर्देश मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा ने टीम गठित की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए उसके मोबाइल टावर लोकेशन को आधार बनाया। लोकेशन के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची और 23 अगस्त को करीब 8 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
दयाबंद गुरुद्वारा में आयुर्वेदिक न्यूरोपैथी कैम्प का अरदास के साथ शुभारंभ, जटिल रोगों का होगा नि:शुल्क इलाज
दयाबंद गुरुद्वारा में आयुर्वेदिक न्यूरोपैथी कैम्प का अरदास के साथ शुभारंभ, जटिल रोगों का होगा नि:शुल्क इलाज
बिलासपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित आयुर्वेदिक न्यूरो थेरेपी कैंप का आज ज्ञानी मान सिंह जी ने अरदास कर शुभारंभ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिर्री पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने में मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
412 सिलेंडर कहां गए? बालाजी गैस एजेंसी में स्टॉक का बड़ा खेल उजागर, 939 सिलेंडर जब्त”
412 सिलेंडर कहां गए? बालाजी गैस एजेंसी में स्टॉक का बड़ा खेल उजागर, 939 सिलेंडर जब्त”
बिलासपुर... बालाजी गैस एजेंसी में स्टॉक को लेकर सामने आई बड़ी विसंगति ने जिला प्रशासन को भी चौंका दिया। कलेक्टर संजय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.