रायपुर/बिलासपुर।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में आज समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक रखी गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जो पांच सूत्रीय मांग पत्र 18 अगस्त को शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को सौपा गया है,।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तत्सबंध में आगामी 25 अगस्त को संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, संयुक्त शिक्षक संघ एवं शालेय शिक्षक संघ के समस्त सदस्यों एवं टेट प्रभावित शिक्षकों की उपस्थिति में जिला स्तरीय टेट मुक्ति रैली का आयोजन किया जाएगा।

सभी जिले में अपरान्ह 2:00 बजे एक जगह एकत्रित होकर रैली निकालते हुए 17 अगस्त 2012 के पूर्व शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त करने, सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा करते हुए वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्रदान करने, पूर्व सेवा अवधि की गणना पूर्ण पेंशन व हित लाभ के लिए किया जावे, वेतन विसंगति को दूर करने केंद्रीय वेतनमान के आधार पर छत्तीसगढ़ के समस्त शिक्षकों का वेतन निर्धारण किया जावे, विसंगतियुक्त 13 फरवरी 2026 को जारी नया भर्ती एवं पदोन्नति नियम में आवश्यक संशोधन करने व प्रशिक्षित सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक एवं व्याख्याता को बी एड हेतु विभागीय ब्रिज कोर्स करने संबंधी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव व संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन के नाम जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में पदाधिकारियो ने बताया कि बहुत दिनों बाद संविलियन व पेंशन ब्रांड शिक्षक नेता एकजुट हुए तो परिणाम आएगा, यह शिक्षकों के बीच चर्चा व भरोसा है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यदु, मुकेश कोरी, डॉ कोमल वैष्णव, संजय उपाध्याय, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, आदित्य नारायण, अजय तिवारी, अनिल रावत, आशीष राम, बलराज सिंह, भूपेश सिंह, बिनेश भगत, गुरुदेव राठौर, बीरबल देशमुख, चंद्रकांत सिंह, दीपक कुमार, गणेश सिंह, गोपी वर्मा, हेमेंद्र साहसी, जीतेन्द्र मिश्रा, कलेश्वर यादव, कमलेश सिंह, लखन रजवाड़े, लुदर्शन कश्यप, एम आर नेताम, एल डी बंजारा, मुकेश मुदलियार, नेतराम साहू, डॉ भूषण लाल चंद्राकर, नोहर सिंह साहू, ओमप्रकाश सोनकला, परमेश्वर निर्मलकर, प्रेम यादव, आर बी गुप्ता, राजेश यादव, रमेश चंद्रवंशी, सलमा खातून, संजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, शत्रुहन साहू, शिव कुमार, श्री हरी, जयंत यादव, नीलम श्रीवास्तव सुखनन्दन साहू, सुरीत रजवाड़े, बीरेंद्र बहादुर तिवारी, उदय शुक्ला, उमेश रावत, विजय डेहरे, विजय जायसवाल, विनोद यादव, यदुमणी यादव, योवेल लकरा, देवेश वर्मा, मनोज चौबे, मनीषा लकरा, उदय प्रताप सिंह, मोहम्मद रैसूल हसन आदि प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.