Teaching jobs।राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत टीचिंग एसोसिएट्स के 3540 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

यह भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस भर्ती अभियान के तहत 32 अलग-अलग विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कंप्यूटर विज्ञान, विज्ञान, अंग्रेजी और गणित सहित कई विषय शामिल हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार टीचिंग असिस्टेंट (कंप्यूटर विज्ञान) के 58 पद, विज्ञान के 36 पद, अंग्रेजी के 314 पद और गणित के 365 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अन्य विषयों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का नेट, एसएलईटी या एसईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना भी जरूरी होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के अनुसार चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर 5 वर्षों के लिए संविदा नियुक्ति दी जाएगी, जिसे आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सैलरी की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 28,850 रुपये मानदेय दिया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।

किन किन पदों पर होगी भर्ती

टीचिग असिस्टेंट (कम्प्यूटर विज्ञान)- 58

टीचिंग असिस्टेंट (विज्ञान)- 36

टीचिंग असिस्टेंट (अंग्रेजी) – 121

टीचिंग असिस्टेंट (अंग्रेजी) – 314

टीचिंग असिस्टेंट (गणित) – 365

टीचिंग असिस्टेंट (हिंदी) – 393

टीचिंग असिस्टेंट (इतिहास) – 355

टीचिंग असिस्टेंट (गृह विज्ञान) – 104

टीचिंग असिस्टेंट (राजनीति विज्ञान) – 339

टीचिंग असिस्टेंट (लोक प्रशासन) – 74

टीचिंग असिस्टेंट (संस्कृत) – 150

टीचिंग असिस्टेंट (समाजशास्त्र) – 185

टीचिंग असिस्टेंट (उर्दू) – 32

टीचिंग असिस्टेंट (तत्सम्य शास्त्र) – 85

टीचिंग असिस्टेंट (रसायन शास्त्र) – 103

टीचिंग असिस्टेंट (गणित) – 90

टीचिंग असिस्टेंट (भौतिक शास्त्र) – 85

टीचिंग असिस्टेंट (प्राणी शास्त्र) – 95

टीचिंग असिस्टेंट (ए.बी.सी.डी) – 30

टीचिंग असिस्टेंट (व्यावसायिक प्रशासन) – 30

टीचिंग असिस्टेंट (एस.ए.एम) – 30

टीचिंग असिस्टेंट (विधि) – 33

टीचिंग असिस्टेंट (उद्यान विज्ञान) – 44

टीचिंग असिस्टेंट (कृषि अभियांत्रिकी) – 43

टीचिंग असिस्टेंट (कृषि अर्थशास्त्र) – 43

टीचिंग असिस्टेंट (कृषि विस्तार एवं संचार) – 44

टीचिंग असिस्टेंट (पशु विज्ञान) – 43

टीचिंग असिस्टेंट (मृदा विज्ञान) – 43

टीचिंग असिस्टेंट (कीट विज्ञान) – 43

टीचिंग असिस्टेंट (आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन) – 43

टीचिंग असिस्टेंट (पादप रोगविज्ञान) – 43

टीचिंग असिस्टेंट (दुग्ध विज्ञान एवं डेयरी रसायन) – 44

आवेदन कर कौन कर सकता है?

उम्मीदवार के पास सम्बंधित विषय से 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री

नेट परीक्षा या एसएलईटी/एसईटी परीक्षा पास होना अनिवार्य

उम्मीदवार की उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी.

आवश्यक तारीखें

आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हो चूकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 3 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

सलेक्शन प्रक्रिया क्या है?

लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन होगा. शुरुआत में 5 साल के लिए नौकरी मिलेगी. उसके बाद इसे बढ़ाया जा सकता है.

सैलरी कितनी मिलेगी

चयनित कैंडिडेट्स को 28,850 रुपये सैलेरी मिलेगी.