बिलासपुर… पूर्व रंजिश में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहे अंतिम आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अनिल शर्मा, निवासी देवरीखुर्द, को 23 अगस्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक 29 मई 2026 को अनिल शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ परिचित ईश्वर गोड के साथ पूर्व रंजिश को लेकर मारपीट में शामिल था। मारपीट में ईश्वर गोड की मौत हो गई। मामले में तोरवा थाने में अपराध क्रमांक 280/2026 के तहत धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मनोज वाडेकर और प्रत्युन साह को पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद संतोष पासवान को 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं अनिल शर्मा घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस को 23 अगस्त को आरोपी के संबंध में मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.