बिलासपुर… बालाजी गैस एजेंसी में स्टॉक को लेकर सामने आई बड़ी विसंगति ने जिला प्रशासन को भी चौंका दिया। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य विभाग और आईओसीएल की संयुक्त टीम ने सोमवार को मगरपारा स्थित एजेंसी कार्यालय और महाराणा चौक स्थित गैस गोदाम में औचक छापेमारी की। जांच के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके के वास्तविक स्टॉक का मिलान हुआ तो 412 भरे गैस सिलेंडरों का अंतर सामने आया। टीम ने मौके पर मिले 452 भरे और 487 खाली, कुल 939 सिलेंडर जब्त कर लिए।

रिकॉर्ड में 864 भरे सिलेंडर, मौके पर 452

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में घरेलू और व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडरों के ऑनलाइन स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। रिकॉर्ड में 864 भरे सिलेंडर दर्ज थे, लेकिन मौके पर केवल 452 भरे सिलेंडर मिले। यानी रिकॉर्ड की तुलना में 412 भरे सिलेंडर कम पाए गए। दूसरी ओर रिकॉर्ड में 473 खाली सिलेंडर दर्ज थे, जबकि मौके पर 487 खाली सिलेंडर मिले। इस तरह खाली सिलेंडरों की संख्या रिकॉर्ड से 14 अधिक मिली।

स्टॉक में इस बड़े अंतर के सामने आने के बाद जांच टीम ने मौके पर उपलब्ध सभी 939 सिलेंडरों को जब्त कर लिया। टीम ने एजेंसी से संबंधित अभिलेखों और स्टॉक रजिस्टर समेत उपलब्ध दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कृष्ण कुमार सलारका की एजेंसी का रिकॉर्ड खंगाला

बालाजी गैस एजेंसी के संचालक कृष्ण कुमार सलारका के विरुद्ध उपभोक्ताओं से लगातार मिल रही शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया था। शिकायतों में बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने तथा ऑनलाइन डिलीवरी दर्ज होने के बावजूद उपभोक्ता तक वास्तविक रूप से सिलेंडर नहीं पहुंचने जैसे आरोप सामने आए थे। कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन 1076 में भी एजेंसी से संबंधित शिकायतें दर्ज होने की जानकारी जांच टीम के सामने आई।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी एजेंसी की सेवाओं के संबंध में पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। इससे जांच का दायरा केवल स्टॉक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उपभोक्ताओं की शिकायतों और डिलीवरी व्यवस्था तक भी पहुंच गया है।

सात दिन में कलेक्टर को रिपोर्ट, तय होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच टीम एजेंसी के स्टॉक, अभिलेखों, उपभोक्ता शिकायतों और उपलब्ध दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर रही है। टीम को सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपना है। इसके बाद जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

जांच दल में तहसीलदार प्रकाश साहू, सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य, खाद्य निरीक्षक विनीता दास, वर्षा सिंह, मंगेश कांत, ललिता शर्मा, आशीष दीवान, वसुधा राजपूत तथा आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर पंकज छेतिजा शामिल रहे।