बिलासपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित आयुर्वेदिक न्यूरो थेरेपी कैंप का आज ज्ञानी मान सिंह जी ने अरदास कर शुभारंभ किया । ये शिविर सभी वर्गों के लिए रखा गया है। डा.मनोज शर्मा की 60 सदस्यीय टीम इस कैंप के लिए राजस्थान कोटा से पहुंची है। आज समाज के एवं प्रबंधक कमेटी के सदस्य शामिल हुए।

गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर एवम आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एंड रिसर्च सेंटर कोटा राजस्थान के सहयोग से श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पूरब को समर्पित चार दिवसीय नि:शुल्क विशाल मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर छत्तीसगढ मे 24 अगस्त से 27 अगस्त तक किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस नि:शुल्क विशाल मेगा मेडिकल चेक अप कैम्प मे भारत वर्ष मे आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी के जनक देश इस विषय पर क्रांति लाने वाले सुप्रसिद्ध डाक्टर मनोज शर्मा (कोटा राजस्थान वाले) के नेतृत्व मे देश भर के सुप्रसिद्ध न्यूरोथेरेपिस्ट विशेषज्ञ की 60 सदस्य की टीम विशेष रुप से इस नि:शुल्क कैम्प मे अपनी सेवाए देने पहुंच गये है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस न्यूरोथेरेपी कैम्प मे कोटा राजस्थान के सुप्रसिद्ध मनोज शर्मा की टीम मे पंजाब, ग्वालियर, चेन्नई ,आगरा ,हिसार ,गुज्जर, दिल्ली ,फिरोजपुर ,गोवा ,नागपुर ,मुम्बई पुणे, कोलकात्ता, बरेली ,जबलपुर, बिलासपुर, रायपुर ,भिलाई एवम देश के अन्य क्षेत्र के निपुण एवम ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ की टीम आई है। जोकि बिलासपुर शहर एवम अंचल के सभी लोगो का नसो से संबंधित सभी रोगो का उपचार पुर्णत: नि:शुल्क करेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरुरुद्वारा गुरूसिंघ सभा दयालबंद बिलासपुर द्वारा पूर्व मे 2019 मे ये कैम्प कराया गया था। जिसमे प्रदेश एवम राज्य के लोग लाभान्वित हुए थे।

 

अंचल मे पुन: इस प्रकार के कैम्प की आवश्यकता को ध्यान मे रखकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु हरिक्रशन साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर समर्पित ये चार दिवसीय विशाल हेल्थ कैम्प का नि:शुल्क आयोजन करा रही है। अंचल के लोगो मे इस कैम्प के लिए अत्यंत हर्ष और उत्साह देखने मिल रहा है।

 

बिलासपुर एवम आसपास के अंचल के अलावा अन्य प्रदेश महाराष्ट्र, उडिसा ,मध्य प्रदेश से अनेक लोग रजिस्ट्रेशन कराकर शिविर का लाभ लेने पहुंच रहे है।

 

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद बिलासपुर द्वारा शिविर मे आने वालो के लिए लंगर चायपानी एवम बाहर अन्य प्रदेश से आने वालो के लिए आवास की ब्यवस्था की गई है।

 

 

कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरमैन डा चरनजीत सिंह गंभीर ने बताया कि इस कैम्प के लिए विशेष रुप से स्लीप डिश्क ,साइटिका ,कमर दर्द जोडो का दर्द, घूटने का दर्द ,अवेस्कूलर नेक्रोसिस, फ्रोजन शोल्डर, माइग्रेन ,नसो का दर्द ,पेरालिसिस आदि संबंधित अनेको रोगो का उपचार के लिए विशेष अधिक रजिस्ट्रेशन आए है।

 

हेल्थ चेक अप कैम्प के प्रमुख संयोजक एवम बिलासपुर की प्रसिद्ध न्यूरोथेरेपिस्ट डा सुष्मिता गुंबर ने अपनी टीम के साथ सतत निगरानी रखकर कार्यक्रम को सफल बनाने भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन भी कर रही है ।

 

 

कार्यक्रम की तैयारी मे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद बिलासपुर की पूरी टीम के साथ सुखमनी सर्कल ,पंजाबी युवा समिति , आदर्श पंजाबी महिला संस्था, स्त्री सत्संग की टीम, अकाल पूरख की फौज, पंजाबी सेवा समिति, अग्रवाल समाज बाल्मिकी समाज, बोहरा समाज एवम अन्य समाज के प्रबुद्ध वर्ग मार्ग दर्शन और सहयोग कर रहे है।

यह जानकारी कार्यक्रम चेयरमैन डा चरनजीत सिंह गंभीर द्वारा दी गई।