बिलासपुर…. तोरवा थाना पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक सक्रिय गैस माफिया नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 86 सिलेंडरों का भारी जखीरा जब्त कर लिया है। कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जो हेमूनगर क्षेत्र में बिना अनुमति गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण कर बड़ी कमाई कर रहे थे।

तोरवा पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि हेमूनगर क्षेत्र के एक मकान में घरेलू सिलेंडरों को अधिक दाम पर बेचने का धंधा चल रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए टीम झुलेलाल चौक के पास पहुँची और संदिग्ध मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान मौके पर दो व्यक्ति मिले जिनकी पहचान अजय मेघानी और सुनील कुमार थावरानी के रूप में हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
सीतापुर। नगर पंचायत की नीलामी में महज 500 रुपये में खरीदी गई गाय के कथित वध का मामला सामने आने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी विभिन्न कंपनियों के सिलेंडरों को अवैध तरीके से इकट्ठा कर घरेलू उपभोक्ताओं को ऊँचे दामों पर बेच रहे थे। पुलिस ने मौके से इण्डेन, भारत गैस और HP कंपनियों के घरेलू व कॉमर्शियल मिलाकर कुल 86 सिलेंडर जब्त किए, जिनमें 43 भरे हुए और 43 खाली सिलेंडर शामिल हैं। बरामद सिलेंडरों और गैस की कुल कीमत 2,23,000 आंकी गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी कोई अनुमति, बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अधिक लाभ कमाने के लिए घरेलू सिलेंडरों को ब्लैक मार्केट में बेच रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  धारा 3 और 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है ।

ये खबर भी पढ़ें…
‘विष्णुदेव साय आदिवासी हैं या नहीं’ पर सियासत तेज, कौशिक बोले—साय को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं; बैज-सिंहदेव के गढ़ में आदिवासियों ने कांग्रेस को हराया
‘विष्णुदेव साय आदिवासी हैं या नहीं’ पर सियासत तेज, कौशिक बोले—साय को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं; बैज-सिंहदेव के गढ़ में आदिवासियों ने कांग्रेस को हराया
बिलासपुर...मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदिवासी होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान ने छत्तीसगढ़ की सियासत में नया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.