PM Shri School।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूल का नाम कहीं नहीं बदला गया है। बल्कि इसमें पीएम श्री जोड़ा गया है। अब इन स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने केन्द्र सरकार भी सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में खोले गए 751 स्वामी आत्मानंद स्कूल अभी चल रहे हैं।

वहीं 341 स्कूलों को पीएम श्री में शामिल किया गया है, इनमें से ही कुछ आत्मानंद स्कूल भी शामिल हैं। इधर मुख्यमंत्री ने स्कूल जतन योजना में भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है।PM Shri School

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य देवेन्द्र यादव ने भिलाई नगर क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संचालन में आबंटन और खर्च का मामला उठाया। कांग्रेस सदस्य के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब देते हुए कहा कि आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों के वेतन की व्यवस्था के लिए बजट में प्रावधान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि करीब 500 शिक्षक स्कूल छोड़कर चले गए थे । व्यवस्था के लिए राशि 70 करोड़ बढ़ाई जा रही है । प्रावधान 700 करोड़ से बढ़ाकर 770 करोड़ कर रहे हैं । नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूछा कि क्या पीएम श्री में सभी आत्मानंद स्कूलों को लिया जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से लक्ष्य प्राप्त होने पर शामिल करेंगे।PM Shri School

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.