CG Vyapam Exam Calendar 2027: रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित और विस्तृत परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।

CG Vyapam Exam Calendar 2027।मिली जानकारी मुताबिक पूर्व में जारी किए गए शेड्यूल में प्रशासनिक कारणों और प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों के बीच टकराव की स्थिति से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं।

व्यापमं द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बार छात्रों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं रविवार को होने के कारण, 15 जून 2027 तक आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को रविवार के बजाय गुरुवार के दिन पुनर्निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा, समूह-04 की भर्ती परीक्षा का आयोजन अब मार्च-अप्रैल 2027 में होगा, जबकि समूह-03 के अंतर्गत उप समूह-02 की परीक्षा के लिए 19 सितंबर 2026 की आरक्षित तिथि तय की गई है।CG Vyapam Exam Calendar 2027