CG: रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक और जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। दंतेवाड़ा, कोंणगांव, नारायणपुर के बाद अब कांकेर जिला के डीईओ ने स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया है। 28 अक्टूबर को यह अवकाश रहेगा।

बता दें कि बंगाल की खाड़ी के उपर चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव और आने वाले दिनों में बन रहे चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए स्कूलों में अवकाश की घोषणा की जा रही है। चक्रवाती तूफान के दौरान छात्र-छात्राओं को स्कूला पहुंचने एवं बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए कांकेर जिले के सभी स्कूलों में 28 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। हालांकि यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।

मालूम हो कि अब तक के कुल चार जिलों में अवकाश की घोषणा की जा चुकी है।

नारायणपुर में अवकाश 

नारायणपुर और कोंडागांव जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। नारायणपुर में यह अवकाश 28 और 29 अक्टूबर को रहेगा।

”मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार चक्रवात के प्रभाव से दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को भारी वर्षा की संभावना है तथा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उपरोक्त कारण से बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 (दिन बुधवार व गुरुवार) को 2 दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।”

कोंडागांव में अवकाश 

कोंडागांव में 28 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिले में सभी स्कूल 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

दंतेवाड़ा में आज स्कूलों की छुट्टी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज 27 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश के दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में परेशानियां न हो इसे ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

दंतेवाड़ा जिले के सभी शैक्षणिक शासकीय-अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यममिक शाला हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में आज अवकाश है। हालाँकि यह अवकाश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा।