PM Aawas Yojana/बलरामपुर/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0(2024) सर्वे सूची की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल अपात्र परिवारों का चिन्हांकन पूर्ण कर लिया गया है।

PM Aawas Yojana/ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात जनपद पंचायतों के माध्यम से अपात्र परिवारों का सत्यापन एवं चिन्हांकन किया गया। इसके उपरांत सरपंच एवं सचिव के अनुमोदन के बाद अंतिम अपात्र सूची आवास पोर्टल पर अद्यतन कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार हितग्राहीवार अपात्र सूची संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। संबंधित हितग्राही अथवा परिवार उक्त सूची में अपना नाम देखकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यदि प्रकाशित अपात्र सूची में किसी व्यक्ति अथवा परिवार को कोई आपत्ति हो, तो वे   1 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक कार्यालय जिला पंचायत, बलरामपुर में उपस्थित होकर अपना दावा अथवा आपत्ति आवश्यक दस्तावेजों सहित लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।PM Aawas Yojana

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.