फरसाबहार। ग्राम पंचायत डोंगादरहा में हुए पंचायत उपचुनाव में 23 वर्षीय कुमारी मनीषा सिदार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 323 वोटों से हराकर सरपंच पद पर शानदार जीत दर्ज की है।

मनीषा सिदार राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं। उनके पिता उत्तम सिंह सिदार जनपद पंचायत सदस्य, सभापति, सरपंच एवं सरपंच संघ फरसाबहार के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे सर्व आदिवासी समाज जशपुर के जिलाध्यक्ष हैं। उनकी माता भी सरपंच रह चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फार्मासिस्ट डिप्लोमा तक शिक्षित मनीषा ने बताया कि ग्रामवासियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस भरोसे को कायम रखते हुए वे ग्राम पंचायत के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद डोंगादरहा में जश्न का माहौल रहा। मनीषा सिदार ने अपनी जीत का श्रेय सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.