रायपुर… केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका के सूने क्वार्टर को निशाना बनाकर करीब 16.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पहले बाइक से इलाके की रेकी की और मौका मिलते ही वाहन बदलकर एक्टिवा से क्वार्टर पहुंचे। ताला तोड़कर अंदर घुसे और लाखों के जेवर समेटकर फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 109 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी का हार, 10 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल बाइक व एक्टिवा बरामद हुई है।

स्कूल गई शिक्षिका, बेटी भी निकली पीछे से टूटा ताला

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला खमतराई थाना क्षेत्र के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय कर्मचारी क्वार्टर क्रमांक 3/5 का है। 31 अगस्त को शिक्षिका यशवंती साहू करीब 11.40 बजे स्कूल चली गई थीं। करीब 12.05 बजे उनकी बेटी भी क्वार्टर में ताला लगाकर बाहर निकल गई। इसी दौरान आरोपियों ने इलाके की रेकी शुरू कर दी।

दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच दोनों एक्टिवा से क्वार्टर पहुंचे और ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर दोनों फरार हो गए। करीब 3.25 बजे शिक्षिका की बेटी वापस लौटी तो क्वार्टर का ताला टूटा मिला और भीतर सामान बिखरा पड़ा था। जांच में लाखों के जेवर और नकदी चोरी होने का पता चला।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेकी के लिए बाइक, वारदात के लिए एक्टिवा

चोरी की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस, नॉर्थ जोन और क्राइम टीम ने जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और आरोपियों की आवाजाही के साथ उनके इस्तेमाल किए गए वाहनों की जानकारी जुटाई गई। तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले बाइक से इलाके की रेकी की। इसके बाद पुलिस की नजर से बचने के लिए वाहन बदलकर एक्टिवा से वारदात को अंजाम दिया और चोरी के बाद उसी से फरार हो गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 डीसीपी दीपमाला कश्यप ने किया खुलासा

मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी रायपुर उत्तर दीपमाला कश्यप ने प्रेस वार्ता में पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा, “सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों को जोड़ते हुए आरोपियों की पहचान की। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए पहले बाइक से रेकी की और बाद में एक्टिवा का इस्तेमाल किया, लेकिन हमारी टीम ने उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखी। वारदात के कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए अधिकांश सामान की बरामदगी पुलिस की सतर्कता, समन्वय और पेशेवर जांच का परिणाम है।

डीसीपी कश्यप ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा, “लोग अपने घरों और परिसरों की सुरक्षा को लेकर सजग रहें। बाहर जाते समय दरवाजे-खिड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, सीसीटीवी कैमरे लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। रायपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य कर रही है।”

109 ग्राम सोना और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 109 ग्राम सोने के आभूषण, जिसकी अनुमानित कीमत 16.35 लाख रुपए है, बरामद किए हैं। इसके अलावा सोने की पॉलिश वाला चांदी का हार और 10 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। चोरी में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा भी पुलिस के हाथ लगी है। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 16.50 लाख रुपए बताई गई है।

बरामद आभूषणों में करीब 20 ग्राम का रानी हार, 20 ग्राम का मंगलसूत्र, 30 ग्राम का कंगन, 30 ग्राम की गले की माला और 9 ग्राम के कान के लटकन शामिल हैं।

दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारिक खान निवासी नयापारा, मूल निवासी केलाबाड़ी दुर्ग और मो. तौसीफ निवासी चूना भट्टी, थाना गंज, मूल निवासी तकियापारा दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सारिक खान के खिलाफ वर्ष 2017 में दुर्ग जिले में चोरी का मामला दर्ज रहा है, जबकि मो. तौसीफ के खिलाफ वर्ष 2022 में दुर्ग जिले में चोरी का अपराध दर्ज रहा है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की इस वारदात के पीछे कोई बड़ा गिरोह या अन्य सहयोगी तो नहीं है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सूने मकान पर नजर रखने वालों से सावधान

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर या परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे उचित स्थानों पर लगाएं। परिसर में सुरक्षा गार्ड होने पर आने-जाने वाले लोगों की पहचान, वाहन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कराएं। घर या संस्थान में कामगार अथवा घरेलू सहायक रखने से पहले पुलिस सत्यापन कराना जरूरी है।