LIVE UPDATE
No news items found.
Bilaspur

किसानों को राहत की डगर: 16 फरवरी से गांव-गांव एग्रीस्टैक शिविर, रुकी किस्तों को मिलेगी रफ्तार

सालाना 6 हजार रुपये की केंद्रीय सहायता से वंचित

बिलासपुर… जिले के करीब 25 हजार ऐसे किसान, जो अब तक पंजीयन के अभाव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उनके लिए अब विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। 16 फरवरी से एक माह तक जिले के हर गांव में एग्रीस्टैक पंजीयन और ई-केवाईसी शिविर लगाए जाएंगे।

प्रशासनिक निर्देशों के तहत आयोजित यह अभियान पूरी तरह निःशुल्क होगा। ग्राम पंचायतों और शासकीय भवनों में लगने वाले शिविरों में कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और लोक सेवा केंद्र के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। किसानों को सिर्फ आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना होगा, मौके पर ही पंजीयन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, पंजीयन न होने के कारण हजारों किसान सालाना 6 हजार रुपये की केंद्रीय सहायता से वंचित हैं। इस अंतर को खत्म करने के लिए दो चरणों में शिविर संचालित किए जाएंगे। अधिकारी सप्ताह में दो बार गांवों का दौरा करेंगे ताकि कोई भी पात्र किसान छूट न जाए।

गांव-गांव मुनादी के जरिए अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें, ताकि रुकी हुई किस्तों को फिर से गति मिल सके और योजना का लाभ सीधे उनके खातों तक पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और राज्य उड़नदस्ता दल की संयुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close