पंचायत चुनाव/कांकेर/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के तहत प्रथम चरण का मतदान जिले के कांकेर, चारामा एव नरहरपुर जनपद पंचायतों में कुल 81.47 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया

। मतदान समाप्ति के उपरांत जनपद पंचायत कांकेर में 83.25 प्रतिशत, चारामा में 81.43 प्रतिशत और नरहरपुर में 79.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन विकासखण्डों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थनीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त मतदान के अंतिम आंकड़े के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत कुल 237229 मतदाताओं में से 193282 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, इनमें 92931 पुरूष और 100351 महिला मतदाता शामिल थे। इस प्रकार पुरूष की अपेक्षा महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही।

इसके अलावा जनपद पंचायत चारामा में 77583 मतदाता में से 63178 मतदाताओं ने वोट डाला, जिनमें 30447 पुरूष और 32731 महिला मतदाता शामिल हुईं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: गर्मी और उमस से जल्द मिलेगी राहत: 19 सितंबर से तेज होगी बारिश की रफ्तार, बस्तर संभाग के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी
CG: गर्मी और उमस से जल्द मिलेगी राहत: 19 सितंबर से तेज होगी बारिश की रफ्तार, बस्तर संभाग के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी
CG .छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों के सुस्त पड़ते ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. गुरुवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी प्रकार जनपद पंचायत नरहरपुर में कुल 83621 मतदाताओं में से 66814 मतदाताओं ने वोट किया, इनमें 32386 पुरूष और 34428 महिला मतदाता शामिल रहे।

इस तरह जिले की तीनों जनपद पंचायतों में कुल 193282 (81.47 प्रतिशत) मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच व पंच के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इसके दूसरे चरण में आगामी गुरूवार 20 फरवरी को जिले के भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकांदल जनपद पचांयतों में ग्रामीण मतदाता मतदान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके लिए कुल 215 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।