बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इंदौर हवाई अड्डे की तर्ज पर बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के सभी हवाई अड्डों में उड़ान कैफे खोले जाने की मांगकी है।

समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि हवाई अड्डों में खाने-पीने का सामान अत्यधिक महंगे भाव में मिलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती है और इसके लिए केंद्र सरकार ने हर हवाई अड्डे पर उड़ान कैफे खोलने की घोषणा की थी। हालांकि ऐसा कोई भी उड़ान कैफे बिलासपुर ,रायपुर ,अंबिकापुर या जगदलपुर में नहीं खोला गया है।

हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर में खोले गए उड़ान कैफे में यात्रियों को ₹10 में चाय ,₹20 में काफी, ₹20 में ही समोसा या पोहा समेत सभी प्रकार की खाद्य सामग्री ₹50 तक पर मिल रही है।

अन्यथा एयरपोर्ट पर एक चाय के लिए ₹200 तक देने पड़ते हैं कुछ भी खाना पीना हो तो ₹300 से कम नहीं आता। यह उड़ान कैफे इंदौर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन के अंदर है जहां आप सिक्योरिटी एरिया के पहले आवश्यक चीज खरीद सकते हैं।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि ऐसे उड़ान कैफे छत्तीसगढ़ राज्य के हवाई अड्डों में क्यों नहीं खोले जा रहे हैं जबकि यहां उनकी अत्यधिक आवश्यकता है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का धरना आ भी जारी रहा और आगमन के क्रम से  रवि बनर्जी, बद्री यादव अनिल गुलहरे, शिरीष कश्यप , परसराम कैवर्त , विभूतिभूषण गौतम, ऋषि राज सिंह, गौतम रामशरण यादव, महेश दुबे टाटा, समीर अहमद बबला, दीपक कश्यप ,संतोष पीपलवा ,मजहर खान ,आशुतोष शर्मा, अमर बजाज, प्रकाश बहरानी, अमित शुक्ला और अकील अली शामिल थे।