बिलासपुर—कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में 8 मई को संविधान बचाओ आमसभा का आयोजन किया जाएगा। आज रायपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़ और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में दिग्गज कांग्रेसियों के साथ बैठक हुई। बैठक में संविधान बचाओ सभा आयोजन स्थल के लिए बिलासपुर का नाम सर्वसम्मति से तय हुआ। बैठक में संभाग के सभी कांग्रेस विधायक, लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशी समेत सभी सात जिलों के जिला अध्यक्षों ने शिरकत किया है। 

कांग्रेस की विशाल संविधान बचाओ सभा

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  रायपुर में संभागीय कांग्रेस नेताओं जिला अध्यक्षों विधायक पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों की प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया है। राज्यस्तरीय संविधान बचाओ सभा का आयोजन बिलासपुर में किया जाएगा। बैठक में जिले से जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय,पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,सिद्धान्शु मिश्रा,सिबली मिराज खान, आत्मजीत मक्कड़, अशोक अग्रवाल ने शिरकत किया। जानकारी देते चलें कि संविधान बचाओ विशाल आमसभा का आयोजन दुर्ग में होना था। बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी घटना के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने आमसभा की जिम्मेदारी बिलासपुर को दिया है। इसका संकेत दीपक बैज ने एक दिन पहले स्वास्थ्य न्याय यात्रा की सफलता के बाद पत्रकारों को दिया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजक पूर्व मंत्री उमेश पटेल को बनाया गया है।

दोनो नेता करेंगे मैदान फायनल

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार संविधान बचाओ आमसभा 8 मई को आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सचिन पायलट संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़ और कार्यक्रम संयोजक उमेश पटेल 4 मई को बिलासपुर पहुंच रहे है। दोनो नेता स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनो नेता मुंगेली नाका मैदान,लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान और वर्जेश स्कूल मैदान में किसी एक का चयन विशाल आमसभा के लिए करेंगे

5 मई को तीन चरणों में बैठक

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
Cg news।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि विजय जांगिड़ और उमेश पटेल 5 मई को बिलासपुर पहुंचकर दोपहर 12 बजे कांग्रेस नेताओं के साथ तीन अलग अलग बैठक करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति भी तैयार करेंगे। पहले चरण की बैठक में ब्लाक और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,पूर्व विधायक,पूर्व सांसद शामिल होंग। दूसरे चरण की बैठक में ब्लाक और जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपनी बातों को रखेंग। तीसरे चरण की बैठक में निगम के 70 वार्ड क्षेत्र के पार्षद, प्रत्याशी शामिल होंगे।