रायपुर ।छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की पहल पर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में “अर्जित वेतन के विरुद्ध ऋण योजना” का मंत्रालय में शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋषभ पाराशर ने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब शासकीय सेवक माह के दौरान अपने वेतन का एक हिस्सा बिना ब्याज के अग्रिम रूप से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, वे अपने वेतन के आधार पर पांच वर्ष तक की अवधि के लिए कम ब्याज दर पर ऋण भी ले सकेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में इस योजना के अंतर्गत होम लोन, शिक्षा ऋण जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Nepal Flood Updates: छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता, दो के परिजनों से संपर्क
Nepal Flood Updates: छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता, दो के परिजनों से संपर्क
Nepal Flood Updates।रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां गए प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि राजस्थान की तर्ज पर इस योजना को छत्तीसगढ़ में लागू करने की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही थी। सरकार द्वारा फेडरेशन के मांग-पत्र के आधार पर इस योजना को लागू किए जाने पर उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी अपने अर्जित वेतन का एक हिस्सा बिना किसी ब्याज के अग्रिम रूप से प्राप्त कर सकेंगे, जिससे आकस्मिक आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति में उन्हें सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को उनके वेतन के आधार पर पांच वर्ष तक की अवधि के लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

संचालक, कोष एवं लेखा श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने बताया कि “रिफाइन” एप के माध्यम से शासकीय सेवक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कार्मिक संपदा और रिफाइन एप के बीच एकीकृत (इंटीग्रेशन) व्यवस्था की गई है, जिससे पूरी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के साथ सेवक इस एप का उपयोग कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख,हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख,हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश
नारायणपुर।बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में सभी आवश्यक दस्तावेज वित्त विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि रिफाइन एप के संचालन के संबंध में वित्त विभाग द्वारा शीघ्र ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी सुनील उपाध्याय ने आभार व्यक्त करते हुए इसे कर्मचारी हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया तथा फेडरेशन के संयोजक श्री कमल वर्मा एवं वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन अमित जैन ने किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के वायरल वीडियो की जांच हेतु समिति गठित की
CG News -कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के वायरल वीडियो की जांच हेतु समिति गठित की
Cg news।कांकेर। सोशल मीडिया के माध्यम से 25 अगस्त को स्कूल शिक्षा विभाग के कतिपय कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान रिफाइन फाइनेंस के प्रतिनिधि के द्वारा इस योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए एप के संचालन हेतु वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दी गई।

शुभारंभ के अवसर पर अतीश पाण्डेय, श्रीमती श्रद्धा त्रिवेदी, आई आर रात्रे, जय कुमार साहू, संतोष कुमार वर्मा, शाश्वत साहू, संजीत शर्मा, श्रीमती जगदीप बजाज, आकाश त्रिपाठी,जागेश्वर भट्ट, नितिन आटनकर, राजेश ठक्कर, देवाशीष दास, अंकित शर्मा, लोकेश वर्मा, श्रीमती निशा यादव, प्रवीण सिंह, नारायण तिवारी, मुकेश ध्रुव, एशम साहू, सुश्री ब्रिनिशा एक्का, युवराज शर्मा, कुमार यादव, दीपक सोनकर, कल्याण सिंह, वीरेंद्र जांगड़े सहित फेडरेशन से संबद्ध विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं वित्त विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।