CG News-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सट्टेबाजी के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी और 19,118 रुपये की नकदी जब्त की है। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरसिया के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित कान्हा मोबाइल दुकान के पास ऑनलाइन सट्टे का खेल चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, महिला समेत 5 आरोपी सलाखों के पीछे
CG News – दुर्ग में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी: आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
CG News -  दुर्ग जिले के स्मृतिनगर चौकी (थाना सुपेला) क्षेत्र में पुलिस विभाग में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सूचना पर चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। यहां टीआईटी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय मनोज सोनी को मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जब पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की, तो उसमें सट्टा अंकों और मोटी रकम के लेनदेन का पूरा विवरण मिला। पुलिस ने आरोपी के पास से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल और 12,700 रुपये नकद बरामद किए।

इसी कड़ी में एक और बड़ी कार्रवाई उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में बीड़पारा और बापूनगर क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर सट्टा-पट्टी लिख रहे चार अन्य लोगों को दबोचा। बीड़पारा के जयसिंह तालाब के पास से 60 वर्षीय हलिमा खातून को सट्टा पर्ची और नकदी के साथ पकड़ा गया। वहीं, बापूनगर हनुमान मंदिर के पास से 35 वर्षीय मुकेश सोना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बीड़पारा से ही 55 वर्षीय रजिया बेगम को भी सट्टा पर्ची और 3100 रुपये नकद के साथ हिरासत में लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में यूसीसी, बिजली वितरण में निजीकरण और निकाय चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति: कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
छत्तीसगढ़ में यूसीसी, बिजली वितरण में निजीकरण और निकाय चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति: कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
रायपुर।छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की प्रशासनिक प्रक्रियाओं के तेज होने और बिजली वितरण क्षेत्र में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बापूनगर में ही की गई एक अन्य कार्रवाई में 39 वर्षीय नरेन्द्र दीप को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल, 2070 रुपये नकद और हाथ से लिखी हुई सट्टा पर्चियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

रायगढ़ पुलिस की इस मुस्तैदी ने सट्टेबाजों के बीच हड़कंप मचा दिया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3, 4 और 6 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में दो हादसे: सारंगढ़ में नाले में बहने से मासूम की मौत, धमतरी में रेत से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल के बच्चे को रौंदा
रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में दो हादसे: सारंगढ़ में नाले में बहने से मासूम की मौत, धमतरी में रेत से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल के बच्चे को रौंदा
Cg news।सारंगढ़-बिलाईगढ़ और धमतरी जिलों में रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले हुए दो दर्दनाक हादसों ने त्योहार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.