बिलासपुर…लिफ्ट मांगकर राहगीरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर बदमाशों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कॉलेज का पता करने जा रहे 18 वर्षीय युवक को पहले लिफ्ट मांगी, फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पत्थर से हमला कर घायल करने के बाद उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, एयरबड्स और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को मुंगेली नाका निवासी सूरज कुमार श्याम अपने साथी योगेश कुमार की होंडा शाइन मोटरसाइकिल से कॉलेज का पता करने निकला था। अशोक नगर चौक स्थित डीएलएस कॉलेज रोड के पास एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने जबरन आगे चलने का दबाव बनाया और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। मुरूम खदान के पास उसने अपने साथी चेतन पाल को भी बाइक पर बैठा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू लहराया तो मचा खौफ, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
चाकू लहराया तो मचा खौफ, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
बिलासपुर...मोपका में सार्वजनिक जगह पर हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिव मंदिर के पास सुनसान स्थान पर दोनों आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्कों, लातों और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपी उसकी मोटरसाइकिल, रेडमी कंपनी का मोबाइल, बोट कंपनी के एयरबड्स और 200 रुपये नकद, कुल लगभग 9 हजार रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और एयरबड्स बरामद कर जब्त कर लिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
सीतापुर। नगर पंचायत की नीलामी में महज 500 रुपये में खरीदी गई गाय के कथित वध का मामला सामने आने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस राज उर्फ जानू, निवासी यदुनंदन नगर, तिफरा और चेतन पाल, निवासी अशोक नगर, डीएलएस कॉलेज के पास, सरकंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘विष्णुदेव साय आदिवासी हैं या नहीं’ पर सियासत तेज, कौशिक बोले—साय को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं; बैज-सिंहदेव के गढ़ में आदिवासियों ने कांग्रेस को हराया
‘विष्णुदेव साय आदिवासी हैं या नहीं’ पर सियासत तेज, कौशिक बोले—साय को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं; बैज-सिंहदेव के गढ़ में आदिवासियों ने कांग्रेस को हराया
बिलासपुर...मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदिवासी होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान ने छत्तीसगढ़ की सियासत में नया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.