अम्बिकापुर/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 28 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए यह प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 तक चलेगी।

काउंसलिंग का समय सुबह 10.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची, काउंसलिंग केंद्र और अन्य विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में विद्यालय आवंटित नहीं हो सका था, वे पूर्व सूची में दर्शाए गए विद्यालय में उपस्थित होकर अनुलग्नक-3  प्राप्त कर सकते हैं। इसके पश्चात् वे 28 जुलाई से 1 अगस्त तक होने वाली इस काउंसलिंग में सीधे भाग ले सकते हैं।

ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अलग से सूची जारी नहीं की जाएगी।विस्तृत और अद्यतन जानकारी के लिए अभ्यर्थियों व अभिभावकों को नियमित रूप से विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in    का अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.